We are providing best Daily Current Affairs 2020 for upcoming Next Exam. All Student jo aane wale exams ki achhe se tyari karna chahte hai daily yha se study kar sakte hai. Yaha par sabhi subject ki full study milegi and PDF format bhi provide karaya jayega. Yaha par wahi questions ko laya jata hai jo aane wale exams me poonche jane ki sambhana hoti hai. yah study material Railway, SSC, NDA, IAS, PCS, UPSI, UPSC, Navy & Airforce jese more exams ke liye kaafi helpful hone wala hai.
SSC GK Delhi Police Constable : 1-2 December 2020
———–> Official Website : WWW.NEXTEXAMSTUDY.COM : Official Website <———–
करेंट अफेयर्स 2020 : Top Current Affairs in Hindi
1). किस देश का स्पेसक्राफ्ट एस्टेरोइड मिट्टी के सैंपल लेकर 6 दिसंबर 2020 को पृथ्वी पर वापस लौटेगा?
उत्तर – जापान
—–> 6 दिसंबर 2020 को जापान का स्पेसक्राफ्ट एस्टेरोइड मिट्टी के सैंपल लेकर पृथ्वी पर वापस लौटेगा।
पिछले साल जून के अंत में जापान का यही स्पेसक्राफ्ट रायुगु के पास पहुंचा था।
तब से यह 20 किलोमीटर की ऊंचाई से इस की परिक्रमा कर रहा था। current affairs 2020
2). हाल ही में किस राज्य में आदि महोत्सव 2020 की शुरुआत की गई है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
—–> 1 दिसंबर को मध्य प्रदेश में 10 दिनों तक चलने वाला “आदि महोत्सव” की शुरुआत की गई है।
कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इस वर्ष इस महोत्सव को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।
3). ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही की GDP में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है?
उत्तर – 7.5%
-----> ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी में 7.5% कीगिरावट दर्ज की है। next exam ssc gk
4). 1 दिसंबर 2020 को सीमा सुरक्षा बल का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया है?
उत्तर – 56वां
—–> 1 दिसंबर 2020 को सीमा सुरक्षा बल (BSF) नहीं अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया है। 1 दिसंबर 1965 को इसकी स्थापना की गई थी। यह देश की पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रण में आता है। next exam ssc gk
Read Previous :- NTPC General Knowledge GK : 29-30 November 2020

Daily Latest Current GK 2020
5). हाल ही में भारत की कौन सी फॉर्मास्युटिकल कंपनी हर साल स्पुतनिक V कोविड-19 वैक्सीन की 100 मिलियन से अधिक खुराक का निर्माण करेगी?
उत्तर – हेटेरो
—–> हेटेरो भारत की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो हर साल स्पुतनिक V कोविड-19 वैक्सीन की 100 मिलियन से अधिक खुराक का अवैध निर्माण करेगी। इस कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय विपणन निदेशक बी. मुरली कृष्ण रेड्डी ने कहा है कि कंपनी भारत में क्लीनिकल परीक्षण के परिणामों की प्रतीक्षा कर रही है। next exam ssc gk
6). विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 दिसंबर
—–> प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष 2020 के विश्व एड्स दिवस का मुख्य विषय है :”Global solidarity, shared responsibility”। ssc gk 2020
7). हाल ही में कैंब्रिज डिक्शनरी में सबसे ज्यादा तलाश किए जाने वाले शब्द के तौर पर किसे “वर्ड ऑफ द ईयर 2020” चुना गया है?
उत्तर – क्वारंटाइन
—–> कैंब्रिज डिक्शनरी में सबसे ज्यादा तलाश किए जाने वाले शब्द के रूप में “क्वारंटाइन” को “वर्ड ऑफ द ईयर 2020” चुना गया है। कैंब्रिज डिक्शनरी अंग्रेजी सीखने के लिए दुनिया की शीर्ष शब्दकोश वेबसाइट है।
यह भी पढ़ें :- 100 Computer Questions and Answers PDF : Part-1
New, SSC GK Delhi Police Constable 2020
8). हाल ही में किसने फार्मूला वन कार रेस के “बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2020” का खिताब जीता है?
उत्तर – लुईस हैमिल्टन
—–> हाल ही में 29 नवंबर को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस की “बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2020” का खिताब ब्रिटेन के मर्सिडीज चालक लुइस हैमिल्टन ने जीता है। इस जीत के साथ इन्होंने फार्मूला वन के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का भी रिकॉर्ड बनाया है।
9). हाल ही में किसे अमेरिका में प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है?
उत्तर – जेन पास्की
—–> अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान विदेश विभाग में प्रवक्ता रही जैन पास्की को अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन्हें अपना प्रेस सचिव नियुक्त किया है। अमेरिका की उप राष्ट्रपति भारतीय मूल की कमला हैरिस है। next exam current affairs
10). नागालैंड का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 दिसंबर
—–> 1 दिसंबर 2020 को नागालैंड अपना 58वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1 दिसंबर 1963 में नागालैंड देश का 16वां राज्य बना था। उस समय भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन ने नागालैंड को भारत संघ के राज्य के रूप में उद्घाटन किया था। next exam current affairs
यह भी पढ़ें :- Latest jobs Update and Job Related More Information Click Here

1 comment
[…] Read Previous :- SSC GK Delhi Police Constable : 1-2 December 2020 […]