We are providing best Daily Current Affairs 2020 for upcoming Next Exam. All Student jo aane wale exams ki achhe se tyari karna chahte hai daily yha se study kar sakte hai. Yaha par sabhi subject ki full study milegi and PDF format bhi provide karaya jayega.
SSC General Knowledge PDF App : 19 August 2020
करेंट अफेयर्स 2020 : Top Current Affairs in Hindi
1). हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को eBikeGO का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?
उत्तर – हरभजन सिंह
—–> हाल ही में ई-वाहन स्टार्टअप कंपनी eBikeGO ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हरभजन सिंह से जुड़ने से उन्हें पुणे तथा चेन्नई जैसे नए बाजारों में बढ़त बनाने का मौका मिलेगा। current affairs 2020 pdf
2). हाल ही में किस ने फार्मूला वन स्पेनिश ग्रां प्री 2020 का खिताब जीत लिया है?
उत्तर – लुईस हैमिल्टन
—–> हाल ही में ब्रिटेन के मर्सिडीज रेसर लुइस हैमिल्टन ने फार्मूला वन स्पेनिश ग्रां प्री 2020 का खिताब जीत लिया है। इस सीजन में यह इनकी चौथी तथा उनके फार्मूला वन करियर की 88वीं जीत है। सबसे ज्यादा फार्मूला वन में शूमाकर ने 91 जीत का रिकॉर्ड दर्ज किया है। current affairs 2020 pdf
3). हाल ही में ताइवान में किस देश से नए 66 एफ-16 जेट खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – अमेरिका
—–> हाल ही में ताइवान ने अमेरिका से नए 66 एफ-16 जेट खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके लिए अमेरिका ने अपनी लड़ाकू विमान निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन को अगले 10 साल तक एफ-16 विमान का आधुनिक संस्करण बनाने को लेकर 62 अरब डॉलर का ठेका दिया है। next exam current affairs
4). हाल ही में किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने “असाइनमेंट” नामक एक नया शैक्षिक उत्पाद को पेश किया है?
उत्तर – गूगल
—–> गूगल ने असाइनमेंट नामक एक नया शैक्षिक उत्पाद पेश किया है। जो कि छात्रों के काम के लिए ग्रेड वितरित करने तथा पुरस्कार देने के लिए शिक्षकों के लिए डिजाइन किया गया है। next exam current affairs
Read Previous :- SSC Delhi Police GK in Hindi PDF : 18 August 2020

Daily Latest Current GK 2020
5). भारतीय रेलवे द्वारा कहां पर दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण किया जा रहा है?
उत्तर – मणिपुर
—–> हाल ही में भारतीय रेलवे मणिपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण कर रहा है। जो कि नोनी के पास ईजाई नदी पर बनाया जा रहा है। इस पुल के सबसे बड़े खंबे की ऊंचाई 141 मीटर है। वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा पुल यूरोप में मोंटेनीग्रो में माला-रिजेका वायाडक्ट को माना जाता है जिसकी ऊंचाई 139 मीटर है। current affairs 2020 pdf
6). हाल ही में किस दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता को कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली में सम्मानित किया गया है?
उत्तर – सुशांत सिंह राजपूत
—–> दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सम्मानित किया है।
उन्हें यह सम्मान भारतीय सिनेमा तथा संस्कृति में विशेष योगदान के लिए दिया गया है। ssc next exam gk
7). किस देश में 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस के रुप में मनाया जाता है?
उत्तर – बांग्लादेश
—–> बांग्लादेश में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या को चिन्हित करने के लिए 15 अगस्त को “राष्ट्रीय शोक दिवस” के रुप में मनाया जाता है। ssc next exam gk
यह भी पढ़ें :- Lucent Hindi Grammar Book PDF Free Download GK
Now, SSC General Knowledge PDF App
8). हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में धर्मांथ संस्थानों तथा अस्पतालों को संपत्ति कर पर कितने प्रतिशत छूट देने की घोषणा कर दी है?
उत्तर – 100 प्रतिशत
—–> हरियाणा सरकार ने राज्य में धर्मांथ संस्थानों तथा अस्पतालों को संपत्ति कर पर 100 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। ssc next exam gk
9). भारत का वह कौन सा पहला पड़ोसी देश है जिसने भारत के साथ “एयर बबल” समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – मालदीव
—–> मालदीप तथा भारत के बीच एयर बबल समझौता हुआ है। जिसके तहत परिवहन सेवाएं संचालित की जाएंगी। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन के महानिदेशक की घोषणा के अनुसार, किसी भी प्रकार का वैध वीजा रखने वाले भारतीय “एयर बबल” समझौते के तहत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन की हवाई यात्रा कर सकते हैं। ssc gk pdf 2020
10). हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के तौर पर विकसित किए गए 151 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किस ऐप का उद्घाटन किया है?
उत्तर – सखी एप
—–> हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सखी एप को लॉन्च किया है। इसके माध्यम से सभी उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही आंगनवाड़ी में रहने वाले बच्चों के ऑनलाइन शिक्षण का कार्य भी इसी एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- Latest jobs Update and Job Related More Information Click Here

1 comment
[…] Read Previous :- SSC General Knowledge PDF App : 19 August 2020 […]