We are providing best Daily Current Affairs 2020 for upcoming Next Exam. All Student jo aane wale exams ki achhe se tyari karna chahte hai daily yha se study kar sakte hai. Yaha par sabhi subject ki full study milegi and PDF format bhi provide karaya jayega.
Hindi Current Affairs PDF : 29 July 2020
करेंट अफेयर्स 2020 : Top Current Affairs in Hindi
1). कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 26 जुलाई
—–> प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह दिवस कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान के लिए मनाया जाता है। भारत का पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को इसका अंत हुआ था। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी।
2). हाल ही में किस देश ने अपना पहला सैन्य उपग्रह “ANASIS II” का प्रक्षेपण किया है?
उत्तर – दक्षिण कोरिया
—–> हाल ही में दक्षिण कोरिया ने अपना पहला सैन्य-संचार उपग्रह “ANASIS II” का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है।
अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी “स्पेसएक्स” ने फ्लोरिडा स्थित केप कैनावेरल एयर फोर्स स्टेशन से इसका प्रक्षेपण किया है।
3). हाल ही में किस देश ने अपना मंगल मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया है?
उत्तर – चीन
—–> संयुक्त अरब अमीरात के बाद चीन ने भी अपना मंगल मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह यान 50 करोड़ किलोमीटर की लंबी यात्रा 7 महीने में पूरी करने के बाद मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करेगा।
4). हाल ही में भारत ने श्रीलंका के साथ कितने रुपए की मुद्रा विनिमय का अनुबंध किया है?
उत्तर – 40 करोड़ डॉलर
—–> हाल ही में भारत तथा श्रीलंका ने 40 करोड डॉलर के मुद्रा विनिमय पर समझौता किया है।
इस समझौते पर हस्ताक्षर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के फ्रेमवर्क के तहत किया गया है।
Read Previous :- Next Exam Indian GK in Hindi PDF : 28 July 2020

Daily Latest Current GK 2020
5). हाल ही में किसे गुलबेनकियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर – ग्रेटा थनबर्ग
—–> हाल ही में पहला गुलबेनकियन पुरस्कार, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटर थनबर्ग को दिया गया है। इन्हें जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए युवा पीढ़ियों मैं जागरूकता फैलाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के रुप में 1 मिलीयन यूरो राशि दी जाती है।
6). हाल ही में भारत तथा किस देश ने मुक्त व्यापार करार के लिए बातचीत शुरू करने की सहमति जताई है?
उत्तर – ब्रिटेन
—–> मुक्त व्यापार करार के लिए भारत तथा ब्रिटेन ने बातचीत शुरू करने की सहमति जताई है।
इन दोनों देशों के बीच 2019-20 में द्विपक्षीय व्यापार 15.5 अरब डॉलर का रहा। next exam current affairs
7). हाल ही में किस देश ने अपने मित्र देशों को ड्रोन निर्यात करने के लिए मानकों में छूट दी है?
उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका
—–> हाल ही में अमेरिका ने अपने मित्र देशों के लिए 800 किलोमीटर प्रति घंटे से नीचे उड़ान भरने वाले ड्रोन के निर्यात के लिए मानकों में ढील दी है। next exam gk pdf
यह भी पढ़ें :- Lucent Hindi Grammar Book PDF Free Download GK
Now, Hindi Current Affairs PDF Next Exam
8). हाल ही में भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन तथा खेल मंत्रालय ने किस देश के कोच यिन वेई का अनुबंध बढ़ाने का फैसला किया है?
उत्तर – चीन
—–> चीन के कोच यिन वेई का अनुबंध बढ़ाने का फैसला खेल मंत्रालय तथा भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन ने लिया है।
इन्हें करीब 2.62 लाख रुपए प्रति माह के वेतन पर रखा गया है। next exam gk pdf
9). कोविड-19 की वजह से किस एशियाई देश ने सभी वन्यजीवों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर – वियतनाम
—–> हाल ही में वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक ने सभी वन्यजीवों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। Hindi Current Affairs PDF
10). वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अयोध्या में सिविल वर्क तथा सौंदर्यीकरण के लिए कितने रुपए को मंजूरी दी है?
उत्तर – 55 करोड़ रुपए
—–> भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अयोध्या में सिविल वर्क तथा सौंदर्यीकरण के लिए 55 करोड रुपए को मंजूरी दी है। इसके लिए दो अलग-अलग टेंडर भी जारी किए गए हैं, जिसमें इंजीनियरिंग खरीद तथा निर्माण कार्य के लिए क्रमश: 40 करोड़ तथा 15 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं।
यह भी पढ़ें :- Latest jobs Update and Job Related More Information Click Here

1 comment
[…] Read Previous :- Hindi Current Affairs PDF Next Exam : 29 July 2020 […]