We are providing best Daily Current Affairs 2020 for upcoming Next Exam. All Student jo aane wale exams ki achhe se tyari karna chahte hai daily yha se study kar sakte hai. Yaha par sabhi subject ki full study milegi and PDF format bhi provide karaya jayega.
GK Quiz for SSC Exams Test : 13 August 2020
करेंट अफेयर्स 2020 : Top Current Affairs in Hindi
1). हाल ही में भारत ने एडू शहर में पांच इको-टूरिज्म जोन के विकास के लिए किस देश के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – मालदीव
—–> भारत तथा मालदीप मालदीप के एडू शहर में पांच इको – टूरिज्म जोन के विकास के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका विकास उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के तहत कार्यान्वित की जा रही परियोजना का ही एक हिस्सा है। current affairs 2020
2). विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 12 अगस्त
—–> प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अफ्रीकी व एशियाई हाथियों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। 12 अगस्त 2012 को प्रथम बार ‘अंतरराष्ट्रीय गज दिवस’ के रूप में इसे मनाया गया था। इस दिवस के मौके पर हाथियों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा हाथी दांत के अवैध व्यापार पर पूरी तरह से रोक लगाना है।
3). हाल ही में मानिटंबी सिंह का निधन हो गया है, यह किस खेल से संबंधित थे?
उत्तर – फुटबॉल
—–> कोलकाता स्थित मोहन बागान फुटबॉल क्लब में खेलने वाले पूर्व भारतीय फुटबॉलर मानिटंबी सिंह का 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इन्होंने 2002 के एशियाई खेलों में भी भारत के लिए खेला था। ssc next exam gk quiz
4). हाल ही मे किसे बेलारूस का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
उत्तर – अलेक्जेंडर लुकाशेंको
—–> बेलारूस मैं राष्ट्रपति के रूप में अलेक्जेंडर लुकाशेंको को एक बार फिर से चुना गया है।
हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में लुकाशेंको को 80% वोट मिले हैं। ssc next exam gk quiz
Read Previous :- GK Most Basic Questions in Hindi : 12 August 2020

Daily Latest Current GK 2020
5). हाल ही में किस प्रसिद्ध उर्दू कवि का निधन हो गया है?
उत्तर – राहत इंदौरी
—–> हाल ही में 70 वर्षीय मशहूर उर्दू शायर तथा गीतकार राहत इंदौरी का निधन हो गया है। इन्होंने बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी से उर्दू में एम ए किया था। इन्होंने कई मशहूर फिल्मों में अपने गीत लिखे थे। next exam gk quiz
6). हाल ही में किस संगठन ने “nth रिवार्ड्स” नामक एक लॉयल्टी प्लेटफार्म को लॉन्च किया है?
उत्तर – NPCI
—–> हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने “nth रिवार्ड्स” नाम से एक लॉयल्टी प्लेटफार्म को लॉन्च किया है।
जो उपयोगकर्ताओं को विभिन्न बैंक लेनदेन के माध्यम से अंक अर्जित करने की अनुमति देगा।
इसमें होटल, फ्लाइट तथा ई वाउचर जैसी अन्य बुकिंग से अंको को एकत्रित किया जा सकेगा। next exam gk quiz
7). अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 12 अगस्त
—–> प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 12 अगस्त 2000 को प्रथम बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक मुद्दों से लेकर तमाम अन्य विषयों तक युवाओं की भागीदारी तथा उनके विचारों पर चर्चा करना है। इस वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय है -“वैश्विक कार्य के लिए युवाओं की भागीदारी”।
यह भी पढ़ें :- Lucent Hindi Grammar Book PDF Free Download GK
Now, GK Quiz for SSC Exams Test in Hindi
8). हाल ही में किस देश ने दुनिया का पहला कोरोना वैक्सीन तैयार कर लिया है?
उत्तर – रूस
—–> रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बना ली है। इसके लिए रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है वहीं 12 अगस्त को इस वैक्सीन का आधिकारिक लांच किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो कोरोना के खिलाफ यह दुनिया की पहली बनी हुई वैक्सीन होगी। next exam gk quiz
9). फोर्ब्स की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप-10 अभिनेताओं की सूची में कौन से भारतीय शामिल है?
उत्तर – अक्षय कुमार
—–> फोर्ब्स की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप-10 अभिनेताओं की सूची में अक्षय कुमार शामिल है।
इस सूची में अक्षय कुमार 362 करोड रुपए की कमाई के साथ छठे नंबर पर हैं।
जबकि सूची में 654 करोड रुपए के साथ ड्वेन जॉनसन प्रथम स्थान पर है। ssc gk quiz
10). अमेरिका में किसे उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है?
उत्तर – सीनेटर कमला हैरिस
—–> हाल ही में अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। अमेरिका में 3 नवंबर को 59वां राष्ट्रपति चुनाव होना है। अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली यह पहली अश्वेत महिला बनी है।
यह भी पढ़ें :- Latest jobs Update and Job Related More Information Click Here

1 comment
[…] Read Previous :- GK Quiz for SSC Exams Test in Hindi : 13 August 2020 […]