We are providing best Daily Current Affairs 2020 for upcoming Next Exam. All Student jo aane wale exams ki achhe se tyari karna chahte hai daily yha se study kar sakte hai. Yaha par sabhi sbuject ki full study milegi and PDF format bhi provide karaya jayega.
4 January 2020 : Current Affairs Objective Questions in Hindi
करेंट अफेयर्स 2019 : Current Affairs 2019 in Hindi
1). गुरु गोविंद सिंह जी की 353वी जयंती कब मनाई गई? GK Quiz
उत्तर – 2 जनवरी 2020
—–> प्रत्येक वर्ष 2 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। गुरु गोविंद सिंह जी दसवें
सिख गुरु थे जिन्होंने अपना जीवन सत्य, न्याय और करना जैसे मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।
गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म 5 जनवरी 1666 को पटना में हुआ था।
2). किस भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर खिलाड़ी ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है?
उत्तर – सुनीता लाकड़ा
—–> भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने 2 जनवरी 2020 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी
से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह घोषणा घुटने की चोट की वजह से की गई। साल 2018 के
एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थी। उन्होंने भारत के लिए 139 मैच
खेले हैं।
3). रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) दिवस कब मनाया जाता है? GK Quiz
उत्तर – 1 जनवरी
—–>प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) अपना स्थापना दिवस मनाती है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की स्थापना 1 जनवरी 1958 को की गई थी।
इस के वर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी हैं।
यह संगठन देश की सुरक्षा के लिए मिसाइल, सोनार, टारपीडो तथा रडार आदि का निर्माण करती है।
4). हाल ही में किस राज्य में प्रथम सिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया? Questions in Hindi GK
उत्तर – गुजरात में
—–> 3 जनवरी 2020 को खाती एवं ग्रामोद्योग आयोग ने गुजरात के सुरेंद्र नगर में प्रथम सिल्क प्रोसेसिंग
प्लांट का उद्घाटन किया है। जिसमें गुजराती पटोला साड़ियों के लिए स्थानीय स्तर पर कच्चे माल की
उपलब्धता एवं बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा।
Current Affairs in Hindi 2020 GK Objective Questions : 3 January

Today Current GK 2020
5). हाल ही में किस देश ने e-cigarette पर आंशिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
उत्तर – अमेरिका
—–>हाल ही में अमेरिका ने इस सिगरेट पर आंशिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह घोषणा अमेरिका
में युवाओं में 30 सिगरेट की लत की बढ़ती समस्या से निपटने के प्रयासों के तहत की गई।
6). हाल ही में कौन सा देश पहली बार जलवायु परिवर्तन निष्पादन सूचकांक में शीर्ष 10 देशों
में शामिल हुआ है?
उत्तर – भारत
—–>जलवायु परिवर्तन निष्पादन सूचकांक के मामले में शीर्ष 10 देशों की सूची में भारत पहली बार शामिल हुआ है।
भारत विश्व के उन देशों में शामिल है जहां वन क्षेत्र का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
7). SSLV का पूर्ण रूप क्या है? Hindi GK
उत्तर – स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल
—–> हाल ही में इसरो दक्षिण तमिलनाडु के तूतिकोड़ी में दूसरा लांच पोर्ट स्थापित करेगा जिसके लिए
तमिलनाडु सरकार लगभग 2300 एकड़ भूमि की व्यवस्था करेगी। एस.एस.एल.वी. की सहायता से
500 किलोग्राम तक के पेलोड को अंतरिक्ष में आसानी से ले जाया जा सकता है।
Hindi Grammar Quiz (In Hindi) All Next Exam : Part-2
Now, Latest Current Affairs Objective Questions for Next Exam
8). हाल ही में जारी यूनिसेफ रिपोर्ट में किस देश में दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे जन्म लिए हैं?
उत्तर – भारत
—–> 1 जनवरी 2020 को यूनिसेफ द्वारा चारी रिपोर्ट में नए साल के पहले दिन दुनिया भर में करीब 3,92,078
बच्चों ने जन्म लिया जिनमें से भारत में करीब 67,385 बच्चे पैदा हुए। इसके बाद दूसरा स्थान चीन का रहा
जहां पर 46,299 बच्चों ने जन्म लिया। रिपोर्ट के अनुसार सन् 2027 तक भारत आबादी के मामले में
सबसे बड़ा देश होगा।
9). इस वर्ष का प्रथम उपग्रह 17 जनवरी 2020 को लांच किया जाएगा, इसका क्या नाम है?
उत्तर – GSAT-30
—–> इसरो चेयरमैन ने 17 जनवरी 2020 को घोषणा की है कि भारत एक भारी उपग्रह GSAT-30 को
जल्द ही लांच करने जा रहा है। जो कि एक संचार उपग्रह है। यह 2020 में भारत द्वारा लांच किया
जाने वाला प्रथम उपग्रह होगा जिससे फ्रेंच गुयाना से एरियन 5ECA लॉन्च व्हीकल की सहायता से
लांच किया जाएगा।
10). निर्वाचन आयोग ने हाल ही में किस प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की है? Questions in Hindi GK
उत्तर – राजनीतिक दल पंजीकरण सूचना प्रबंधन
—–> निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दल के पंजीकरण से संबंधित आवेदनों की सही स्थिति की
जानकारी पानी के लिए नई प्रणाली राजनीतिक दल पंजीकरण सूचना प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत
की है। इसे एक जनवरी 2020 से लागू किया गया है।
Hindi GK, GK Quiz, Questions in Hindi GK
1 comment
[…] Current Affairs Objective Questions in Hindi GK Quiz : 4 January […]